पुलिस मेरी मुट्ठी में है...कृषि अफसर का खूनी तांडव, दरवाजे पर जमकर किया फायरिंग, पुलिस को बताया जेब में!हाथ में गन, सिर पर रसूख का नशा!
Bihar Crime: कृषि विभाग का एक अधिकारी कानून का रखवाला नहीं, बल्कि इलाके का दबंग बनकर सामने आया, हाथ में रिवॉल्वर, साथ में नकाबपोश गुर्गे और जुबान पर खुलेआम धमकी!...
Bihar Crime: कृषि विभाग का एक अधिकारी कानून का रखवाला नहीं, बल्कि इलाके का दबंग बनकर सामने आया, हाथ में रिवॉल्वर, साथ में नकाबपोश गुर्गे और जुबान पर खुलेआम धमकी!मोतीहारी के पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता गांव से एक ऐसा ‘खौफनाक वीडियो’ सामने आया है, जिसने सरकारी सिस्टम की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कृषि अधिकारी अपने साथियों के साथ पीड़ित के दरवाजे पर धावा बोलता है। हथियार लहराते हुए दहशत का खेल खेला जाता है, गाली-गलौज, धमकी और फिर फायरिंग तक की बात सामने आ रही है। चश्मदीदों का कहना है कि गोलियों की आवाज से पूरा मोहल्ला सहम गया, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह सब किसी आम अपराधी ने नहीं, बल्कि एक सरकारी अफसर ने किया। आरोप है कि अधिकारी ने पीड़ित परिवार को धमकाते हुए कहा कि पुलिस हमारी मुट्ठी में है… ज्यादा उछले तो फर्जी केस में अंदर कर देंगे। यानी कानून की धज्जियां उड़ाने का खुला एलान!
इस पूरे गुंडाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सिस्टम की सड़ांध का जीता-जागता सबूत बता रहे हैं। हालांकि वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है, लेकिन सवाल उठ रहे हैंअगर वीडियो सही है तो कार्रवाई क्यों नहीं? एक लोक सेवक का इस तरह अपराधी अवतार में आना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक फेल्योर की कहानी कहता है। क्या वाकई कुछ अफसर खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं? या फिर रसूख का ऐसा नशा चढ़ चुका है कि डर नाम की चीज ही खत्म हो गई?
फिलहाल, इलाके में खौफ का माहौल है और पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं क्या इस गनबाज अफसर पर शिकंजा कसेगा या फिर मामला भी रसूख की फाइलों में दफन हो जाएगा? मोतीहारी की इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है जब रखवाले ही भक्षक बन जाएं, तो आम आदमी आखिर किसके दरवाजे पर दस्तक दे?
रिपोर्ट- हिमांशु कुमार