Bihar Crime:पारिवारिक विवाद बना खूनखराबा, ससुर-बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों घायल

Bihar Crime:ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी की घटना हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए...

ससुर-बहू के बीच चाकूबाजी- फोटो : reporter

Bihar Crime:मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी की घटना हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है।

जानकारी के अनुसार, गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसमें उनकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से सास-बहू के बीच तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

बीती रात किसी बात को लेकर घर में फिर से विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान आरोप है कि ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया है कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और रात की घटना में उसके ससुर ने उस पर चाकू से हमला किया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा अक्सर घर में झगड़ा करते हैं और विवाद बढ़ने के बाद यह घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान