Bihar Sex Racket: होटल में गंदा खेल बेनकाब, स्ट्रिंग ऑपरेशन में जिस्मफरोशी का सिंडिकेट उजागर, पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

एक लाइन होटल संचालक ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के मकान को अय्याशी का अड्डा बना रखा था...

गंदा खेल बेनकाब- फोटो : reporter

Bihar Sex Racket:  बिहार में एक बार फिर जुर्म की स्याह तस्वीर सामने आई है। 12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दरिंदगी के मामले की तपिश अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब एक और सनसनीखेज खुलासे ने पूरे मुजफ्फरपुर जिले को हिला कर रख दिया। स्ट्रिंग ऑपरेशन के जरिए एक होटल संचालक द्वारा चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन के गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा इलाके का है। आरोप है कि एक लाइन होटल संचालक ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के मकान को अय्याशी का अड्डा बना रखा था, जहां नाबालिग बच्चों के जरिए इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। स्ट्रिंग ऑपरेशन में जो मंजर सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ महिलाएं और युवतियां वहां मौजूद हैं और एक नाबालिग, ग्राहक को पसंद करने की बात कह रहा है, साथ ही होटल से पर्ची लाने का जिक्र भी हो रहा है।

इस खुलासे के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं क्या सड़कों किनारे चलने वाले लाइन होटल अब खुलेआम जिस्मफरोशी के अड्डे बन चुके हैं? क्या नाबालिगों को इस गंदे धंधे में मोहरा बनाया जा रहा है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश तेज कर दी गई है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने साफ लहजे में कहा है कि इस सिंडिकेट में शामिल कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही रसूखदार क्यों न हो। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस पूरे रैकेट की कमान होटल संचालक के हाथ में थी।फिलहाल पुलिस इस काले कारोबार की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। शहर में इस खुलासे के बाद सनसनी फैल गई है और लोग अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा