Bihar EOU Raid:सुबह सुबह पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तीन ठिकानों पर EOU का छापा,खंगाला जा रहा संपत्ति, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड

पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बिहारशरीफ में एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की है।...

पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तीन ठिकानों पर EOU का छापा- फोटो : social Media

Bihar EOU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर आर्थिक अपराध इकाई  ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बिहारशरीफ में एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि EOU की टीम ने बिहारशरीफ के मोगल कुआं-बौली स्थित ठिकाने समेत तीन स्थानों पर दबिश दी। रेड के दौरान जांच टीम कथित तौर पर संपत्ति, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इंजीनियर की घोषित आय और उनके नाम या उनसे जुड़े ठिकानों पर मौजूद संपत्तियों के बीच कितना अंतर है। छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

EOU की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच एजेंसी की ओर से बरामदगी या संपत्ति के वास्तविक मूल्य को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में कितनी संपत्ति और किस तरह के दस्तावेज सामने आते हैं। फिलहाल तीन ठिकानों पर EOU की दबिश ने पथ निर्माण विभाग में खलबली मचा दी है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय