पहले सिर में गोली मारकर हत्या, फिर बुजुर्ग के शव को घर में छिपाया, नवादा में दिल दहलाने वाली घटना
Bihar News : नवादा जिले के खालसा ढिवरी गांव में करीब 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के एक घर से बुजुर्ग का शव बरामद किया।
मृतक के सिर में गोली लगी थी और गोली अंदर ही फंसी हुई थी। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस करीब 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। थाना के एएसआई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, जहां मृत अवस्था में शव बरामद किया गया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया गया कि शव को दफनाने और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। मृतक की बहू ने जमीन विवाद को लेकर उसके बड़े बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घटना के समय बेटा मौके पर नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
अमन की रिपोर्ट