BPSC शिक्षिका का आरोप-CRPF जवान ने शादी का झांसा देकर किया शोषण,जांच में जुटी पुलिस
एक भविष्य संवारने वाली बीपीएससी शिक्षिका एक जालिम फरेब का शिकार हो गई। ..
Bihar Crime: पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक भविष्य संवारने वाली बीपीएससी शिक्षिका एक जालिम फरेब का शिकार हो गई। मुल्जिम कोई और नहीं, बल्कि मुल्क की हिफाजत का दम भरने वाला सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान है, जिसने शादी का झूठा वादा कर उस्तानी की आबरू से खिलवाड़ किया और अब अपनी बात से मुकर गया।ये आरोप शिक्षिका ने लगाए हैं।
गया की रहने वाली और फिलहाल बेगूसराय में पदस्थापित पीड़िता का कहना है कि उसने मोहब्बत पर भरोसा कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी से मंगनी का रस्म-ओ-रिवाज भी मुकम्मल हो चुका था। लेकिन, के पिता के मौत के बाद उसका होने वाला पति बदल गया।
पीड़ित शिक्षिका जब इंसाफ की गुहार लेकर अथमलगोला थाने पहुंची, तो उसकी एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई। मायूसी और बेबसी के आलम में उसने थाने के भीतर ही ब्लेड से अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की।
इस पूरे मामले पर एसडीपीओ (SDPO) रामकृष्ण ने दखल देते हुए यकीन दिलाया है कि मामले की संजीदगी से जांच की जा रही है और सारे सुबूतों को खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी तफ्तीश और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट