पटना में कलयुगी बेटा बना शैतान ! माँ को जिंदा जलाकर मारने का आरोप ... दिल दहलाने वाली वारदात

डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे ने नशे के प्रभाव में या किसी अन्य वजह से अपनी मां के शरीर में आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Son Allegedly Burns Mother Alive in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News : राजधानी पटना के  पटना सिटी खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी ही 60 वर्षीय मां को आग लगाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतका की पहचान मंजू देवी (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी अपने बेटे के साथ वसंत सिंह के मकान में किराए पर रहती थीं। आरोपी बेटा ऑटो चालक बताया जा रहा है और उसके स्मैक व गांजा का सेवन करने की बात सामने आई है।


घटना की सूचना मिलने के बाद खाजेकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे ने नशे के प्रभाव में या किसी अन्य वजह से अपनी मां के शरीर में आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

अनिल की रिपोर्ट