Patna ED Raid: पटना में ED का शिकंजा, NHAI के पूर्व महाप्रबंधक की लाखों की जमीन जब्त, माली घोटाले की खुलीं परतें

Patna ED Raid: पटना में आर्थिक अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने एनएचए के पूर्व महाप्रबंधक सदरे आलम से जुड़ी लाखों रुपये मूल्य की जमीन को जब्त कर लिया है।...

पटना में ED का शिकंजा- फोटो : social Media

Patna ED Raid: पटना में आर्थिक अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय  ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के पूर्व महाप्रबंधक सदरे आलम से जुड़ी लाखों रुपये मूल्य की जमीन को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद अफसरशाही और ठेकेदारी गलियारों में खलबली मच गई है।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में की गई है। जांच एजेंसी को प्राथमिक छानबीन में ऐसे दस्तावेज और सुराग मिले, जिनसे संपत्ति अर्जन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इसी आधार पर ED ने संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि जब्त की गई जमीन की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। एजेंसी इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि आखिर यह संपत्ति किन स्रोतों से और किन परिस्थितियों में अर्जित की गई। मनी ट्रेल, बैंकिंग लेन-देन और संभावित शेल एंटिटीज की भी जांच की जा रही है।

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और भी संपत्तियों को अटैच किया जा सकता है। इस मामले में पूछताछ का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है।

आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने की मुहिम के तहत ED की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि संदिग्ध कमाई और गैरकानूनी संपत्ति पर एजेंसियों की नजर पैनी है। फिलहाल एजेंसी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

रिपोर्ट- अनिल कुमार