शादी के बाद भी जारी रहा अवैध रिश्ता,पत्नी का राज खुलते ही मचा बवाल, फिर जो हुआ… पूरी कहानी आपको चौंका देगी
Bihar Crime: शादीशुदा ज़िंदगी में दरार तब गहराई, जब बीवी के कथित प्रेम संबंध ने रिश्ते की बुनियाद को हिला कर रख दिया।
Bihar Crime:पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रौनिया गांव से एक ऐसा सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां मोहब्बत, शक औरआरोपों ने एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी के मोड़ पर ला खड़ा किया। शादीशुदा ज़िंदगी में दरार तब गहराई, जब बीवी के कथित प्रेम संबंध ने रिश्ते की बुनियाद को हिला कर रख दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सत्या कुमार की शादी करीब पांच साल पहले सुमन कुमारी से हुई थी। दोनों की एक मासूम बच्ची भी है और सत्या मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का गुज़ारा करता था। लेकिन इस घर की सुकून भरी ज़िंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया, जब सुमन के पुराने इश्क का राज फिर से ज़िंदा हो उठा।
कहा जा रहा है कि शादी से पहले सुमन का किसी युवक से अफेयर था, जो निकाह के बाद भी खत्म नहीं हुआ। अक्सर मायके जाने के बहाने दोनों के बीच बातचीत जारी रहती थी। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार घर में तनातनी हो चुकी थी, मगर इस बार मामला हद से आगे बढ़ गया। दो दिन पहले जब सत्या कुमार मजदूरी कर घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को फोन पर किसी गैर-मर्द से बात करते पकड़ लिया। इसके बाद घर में कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े और हंगामे में तब्दील हो गई। इसी दौरान सुमन के कथित आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्या की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। लेकिन कहानी ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब सुमन कुमारी ने अपने ही शौहर पर दहेज मांगने और ज़ुल्म ढाने का संगीन इल्ज़ाम लगा दिया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुमन के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की और सत्या कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब यह मामला सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, बल्कि कानून और इंसाफ़ की लड़ाई बन चुका है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कहीं पति के साथ हुई मारपीट की चर्चा है, तो कहीं बीवी के आरोंपो पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है और सच क्या है, यह आने वाली जांच ही बताएगी।
रिपोर्ट- सुमित कुमार