पटना जमीन विवाद में दो पाटीदारों में खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी-डंडे, कई अपस्ताल में

Patna Land Dispute- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।



स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए NMCH पटना रेफर कर दिया गया।



सूचना मिलने पर गौरीचक और गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस कैंप कर रही है।


रंजीत की रिपोर्ट