Bihar Encounter:आधी रात एनकाउंटर से थर्रा उठा अररिया, पुलिस फायरिंग में तनिष्क लूटकांड का आरोपी घायल

Bihar Encounter:अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं।

न्यूज डेस्क |
Edited By : Hiresh Kumar |
Mar 22 2025 7:43 AM
Bihar Encounter:
आधी रात एनकाउंटर से थर्रा उठा पूर्णिया- फोटो : Reporter

Bihar Encounter:अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुआ है. शुक्रवार की रात नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई है।पूर्णिया और आरा में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में लूट की घटनाओं में शामिल मुख्य अपराधी चुनमुन झा शुक्रवार देर रात अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया।

पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज में छिपा हुआ है। पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चुनमुन झा को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, मजलिसपुर, पलासी का रहने वाला चुनमुन झा कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। मुठभेड़ के दौरान नरपतगंज के थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मो. मुश्ताक और शहाबुद्दीन घायल हो गए। इसके अलावा दो स्थानीय नागरिक मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं। एक अन्य अपराधी के पैर में भी गोली लगी, लेकिन वह भागने में सफल रहा।गोलीबारी के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। फरार बदमाश के भी पैर में गोली लगी है। पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छुपा है। पकड़ने के लिए पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास टीम पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। 

फिलहाल, पुलिस घायल चुनमुन झा से पूछताछ कर रही है। अररिया के एएसपी रामपुकार सिंह इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत


Editor's Picks