रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त छापेमारी कर करीब 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Ganja- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के रोहतास जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार की विशेष टीम ने दावथ थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर करीब 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की विशेष टीम को गांजा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम ने दावथ थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मौके से लगभग 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और गांजा की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।


तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

इस कार्रवाई के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय है या नहीं।


फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को रोहतास जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।