लव, सेक्स और मर्डर का सनसनीखेज सस्पेंस, दोस्त की बीवी से दिल लगा बैठा प्रेमी, 6 महीने लिव-इन में रहने के बाद संदेहास्पद मौत
Bihar crime: एक युवक की संदेहास्पद मौत के बाद जो हकीकत सामने आई है, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह पूरी कहानी किसी हाई-वोल्टेज फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें प्यार, बगावत, धोखा और अंत में मौत का खौफनाक मोड़ शामिल है।...
Bihar crime: समस्तीपुर में एक युवक की संदेहास्पद मौत के बाद जो हकीकत सामने आई है, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह पूरी कहानी किसी हाई-वोल्टेज फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें प्यार, बगावत, धोखा और अंत में मौत का खौफनाक मोड़ शामिल है। मामला समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन का है। यहां के निवासी कालीचरण दास का पुत्र सूरज कुमार को अपने ही एक जिगरी दोस्त चंदन की पत्नी डॉली से इश्क हो गया। जब इस अवैध रिश्ते की भनक पति चंदन को लगी, तो घर में भारी बवाल हुआ। पति के कड़े विरोध के बाद डॉली ने अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी सूरज के साथ समस्तीपुर से भागकर मुजफ्फरपुर आ गई।
मुजफ्फरपुर में दोनों एक किराए का मकान लेकर करीब 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। चर्चा है कि दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली थी और सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो रही थीं। सूरज पहले से कुंवारा था और डॉली को ही अपनी सब कुछ मान चुका था। लेकिन मंगलवार को इस प्रेम कहानी का द एंड बेहद खौफनाक रहा।मंगलवार को डॉली अचानक अचेत अवस्था में सूरज को लेकर समस्तीपुर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पहुंचे सूरज के चाचा दुर्गा प्रसाद और अन्य परिजनों ने सूरज की मौत को सीधा कत्ल करार देते हुए इसका इल्जाम डॉली के पहले पति चंदन पर मढ़ दिया।
इस पूरे मामले में अब दो अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं, जिसने पुलिस तफ्तीश को उलझा कर रख दिया है.डॉली और सूरज की नजदीकियों से चंदन बुरी तरह बौखलाया हुआ था। वह लगातार सूरज पर डॉली को छोड़ने का दबाव बना रहा था और धमकियां दे रहा था। यह सोची-समझी हत्या है।घर में खाना खाने के बाद सूरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मैं तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैंने कुछ गलत नहीं किया।
सूरज की मौत के बाद जहां एक तरफ डॉली का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं सूरज के परिजन इस मामले की उच्च स्तरीय और गहन जांच की मांग कर रहे हैं। आरोपी पति चंदन समस्तीपुर के दूधपुरा का रहने वाला है और एक आभूषण की दुकान में काम करता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोप और डॉली के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही साफ हो पाएगी कि यह सामान्य मौत है, जहर का मामला है या फिर कोई गहरी खूनी साजिश।