अनंत सिंह के साथ गोलियां चलाने वाला टिटू धमाका गिरफ्तार, बिहार STF ने दिल्ली में दबोचा, छोटे सरकार के शूटर पर दर्ज है 14 मामला
मोकामा प्रखण्ड के पचमहला थाना क्षेत्र में सोनू- मोनू से हुई अनंत सिंह की गोलीबारी मामले में भी टिटू धमाका आरोपित रहा है।
Anant singh: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शूटर टिटू धमाका बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में आया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को बताया टीटू धमाका की गिरफ्तारी नई दिल्ली में हुई है। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 14 मामले दर्ज हैं। इसी वर्ष मोकामा प्रखण्ड के पचमहला थाना क्षेत्र में सोनू- मोनू से हुई अनंत सिंह की गोलीबारी मामले में भी टिटू धमाका आरोपित रहा है।
पटना SSP ने बताया कि टिटू धमाका दर्जनो गंभीर कांडो में फरार वांछित अभियुक्त हैवांछित अभियुक्त टिटू धमाका उर्फ चंदन पंचमहला थानान्तर्गत पूर्व से दर्ज दो कांड एवं अन्य थानो का बारह कांडो में संलिप्त रहा है और फरार चला आ रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठन कर तकनिकी साक्ष्य के आधार पर उक्त वांछित अभियुक्त टिटू धमाका उर्फ चंदन पे० बबन सिंह को नई दिल्ली स्थित मोहल्ला-विजवासन थाना-कापसहेड़ा से गिरफ्तार किया गया है।
टिटू धमाका पूर्व में हत्या, लूट, डकैती एवं कई गंभीर कांडो में जेल जा चूका हैटिटू धमाका उर्फ चंदन लखीसराय जिले के बड़हिया थाना के जैतपुर का रहने वाला है।
टिटू धमाका उर्फ चंदन का अपराधिक इतिहासः-
01. बड़हिया थाना कांड सं0-206/15 दि0-25.10.15
02. बड़हिया थाना कांड सं0-17/16 दि०-03.02.16
03. बड़हिया थाना कांड सं0-63/18 दि०-27.04.18
04. बड़हिया थाना कांड सं0-250/18 कांड दि0-11.11.2018
05. मरॉची थाना कांड सं0-06/18 दि०-16.01.18
06. बड़हिया थाना कांड सं0-291/18 दि0-23.12.2018
07. बाढ़ थाना कांड सं0-422/18 दि०-02.11.18
08. बड़हिया थाना कांड सं0-16/19 दि०-16.01.19
09. बड़हिया थाना कांड सं0-204/20 दि०-07.09.20
10. बड़हिया थाना कांड सं0-147/22 दि०-05.07.2022
11. वीरूपुर थाना कांड सं0-17/23 दि0-31.03.2023
12. पंचमहला थाना कांड संख्या-04/25 दिनांक-22.01.25
13-पंचमहला थाना कांड संख्या-05/25 दिनांक-22.01.2025
14. रिखिया थाना (झारखंड) कांड सं0-119/25 दिनांक 14.06.2025
लखीसराय से कमलेश और पटना से अनिल की रिपोर्ट