BIHAR CRIME - सरस्वती पूजा में डीजे बजाने को लेकर दो लोगों को मारी गोली, पथराव में तीन लोग घायल

BIHAR CRIME - सरस्वती पूजा में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई है। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं पत्थर लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने गांव में तनाव कम करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

डीजे बजाने को लेकर चली गोलियां- फोटो : रिषभ कुमार

SASARAM - खबर रोहतास जिला से है। जहां आज सुबह बिक्रमगंज में दो पक्षों के बीच हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में जहां गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, वही मारपीट और पत्थरबाजी में तीन अन्य लोग जख्मी हुए थे। उसे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पूर्व मुखिया मदन सिंह सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है तथा इन लोगों के पास से एक एकनाली बंदूक, 99 कारतूस, शराब की 11 बोतले बरामद हुआ है। 

घटना को लेकर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पूर्व मुखिया मदन सिंह का उनके ही गांव के रामकृपाल सिंह, सोमनाथ सिंह तथा रामजी सिंह के साथ विवाद है। इस विवाद में यह फायरिंग हुई है। फायरिंग में जहां दो लोग मनोज कुमार तथा रामकृपाल सिंह यादव घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा बिक्रमगंज के मठिया गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर डीजे बजाने का कंप्लेंट करा रहे थे। पुलिस के जाने के बाद मामला को शांत किया गया था। फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके उपरांत दूसरा पक्ष मुआवजा की मांग करने लगा। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गई।

बता दें कि दोनों पक्ष में जमकर फायरिंग हुई, साथ ही मारपीट और पथराव भी हुआ है। क्योंकि मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अब मामला लगभग शांत हो गया है।

REPORT -RANJAN KUMAR