Bihar Crime: घर में अकेली थी भाभी…, गंदे काम के चक्कर में फिर हुआ कुछ ऐसा, शाहिल ने खुद पुलिस को फोन किया, पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Bihar Crime: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। ....

इश्क का अंजाम इतना बेरहम- फोटो : reporter

Bihar Crime: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में मौना विशनपुर गांव में एक देवर ने अपनी ही गर्भवती भाभी जो कथित तौर पर उसकी प्रेमिका भी बताई जा रही है को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह खून का खेल जितना खौफनाक है, उससे कहीं ज्यादा साजिश भरा भी नजर आ रहा है।

मृतका की पहचान राधा कुमारी के रूप में हुई है, जो तीन महीने की गर्भवती थी और पहले से दो बच्चों की मां थी। उसका पति दीपक पटेल पुणे में मजदूरी करता है, जबकि वह गांव में परिवार के साथ रहती थी। घटना वाले दिन घर के अन्य सदस्य खेत में गेहूं काटने गए हुए थे यानी घर पूरी तरह खाली था, और यही मौका आरोपी के लिए क्राइम का दरवाजा बन गया।

आरोप है कि पड़ोसी और रिश्ते में देवर लगने वाला साहिल पटेल घर में दाखिल हुआ और राधा के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दरिंदगी की हद पार करते हुए रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गले पर पड़े निशान इस खामोश कत्ल की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।

लेकिन इस कहानी का सबसे शातिर मोड़ तब आया, जब आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसका मकसद साफ था खुद को बेगुनाह दिखाना और शक की सुई सास-ससुर पर घुमाना। यानी कातिल ही मुखबिर बन गया, ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके।हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में ही इस झूठ के जाल की परतें खुलने लगीं। मृतका और आरोपी के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत के सबूत सामने आए, जिससे मामला इश्क और साजिश की तरफ इशारा करने लगा। अब पुलिस को यकीन है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही SDPO-2 गोपाल मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर क्राइम सीन में बदल दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गांव में इस वारदात के बाद खौफ और गुस्से का माहौल है लोग स्तब्ध हैं कि आखिर रिश्तों की आड़ में इतना बड़ा खूनी खेल कैसे खेला गया।

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के कत्ल की कहानी बन गई है, जहां भरोसा, मोहब्बत और इंसानियत तीनों को एक साथ दफन कर दिया गया। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है क्या सच पूरी तरह सामने आएगा या यह मामला भी राज बनकर रह जाएगा?