Watch: हैदराबाद का हैवान पति! गर्भवती पत्नी पर बीच सड़क 14 बार ईटों से किया हमला, घटना से जुड़ा खौफनाक वीडियो वायरल
हैदराबाद में एक गर्भवती महिला पर उसके पति ने सरेआम ईंटों से हमला किया। आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल। जानिए घटना की पूरी जानकारी और सामाजिक-वैधानिक पहलू।

Hyderabad viral video: हैदराबाद में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने पत्थर से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह चौंकाने वाली घटना 1 अप्रैल की रात को साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के गचीबावली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुई, लेकिन सोमवार को प्रकाश में आई। पीड़िता का नाम शबाना (22) है और वह कोलकाता की रहने वाली है। आरोपी का नाम बशरथ (32) है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। घटना के बाद बशरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता का नाम शबाना (22) है और वह कोलकाता की रहने वाली है। आरोपी का नाम बशरथ (32) है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। घटना के बाद बशरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
గచ్చిబౌలిలో హృదయవిదారక ఘటన. గర్భవతిగా ఉన్న భార్యపై భర్త నడిరోడ్డులో సిమెంట్ ఇటుకతో అమానుషంగా దాడి చేశాడు. తీవ్రంగా గాయపడిన ఆమె ప్రస్తుతం ప్రాణాపాయ స్థితిలో ఆసుపత్రిలో చికిత్స పొందుతోంది. ఆలస్యంగా వెలుగులోకి వచ్చిన ఈ ఘటన గచ్చిబౌలి పోలీస్ స్టేషన్ పరిధిలో చోటుచేసుకుంది. #Hyderabad pic.twitter.com/cgjfJCifKQ
— Hashtag U (@HashtaguIn) April 7, 2025
प्यार से शादी तक, फिर हिंसा की कहानी
इस रिश्ते की शुरुआत जनवरी 2023 में अजमेर दरगाह में हुई, जब दोनों एक ही ऑटो में सफर कर रहे थे। यही मुलाकात प्यार में बदल गई।मई 2024 में बशरथ कोलकाता गया और अक्टूबर 2024 में दोनों ने वहीं शादी कर ली।शादी के बाद शबाना हैदराबाद आ गईं, लेकिन शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ता गया।
अस्पताल में भर्ती, फिर सड़क पर हमला
29 मार्च 2025 को शबाना को कमजोरी और उल्टियों की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को बताया कि उनका पति उन्हें नियमित रूप से मारता-पीटता है।1 अप्रैल की रात 10 बजे, बशरथ अस्पताल आया और शबाना को घर चलने के लिए कहा। जब शबाना ने मना किया, तो बहस शुरू हो गई।
सड़क पर हुआ क्रूर हमला
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बशरथ ने शबाना को सड़क पर घसीटाऔर फिर सीमेंट की ईंटों से 12-14 बार उसके सिर और सीने पर प्रहार किया।इसके बाद वह मौके से भाग गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर शबाना को बचाया और इलाज शुरू किया। शबाना को बेहोशी की हालत में पाया गया।
आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस ने 2 अप्रैल की रात को बशरथ को गिरफ्तार किया और 3 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया। अब उस पर गंभीर अपराधों की धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें,IPC 307 (हत्या की कोशिश) और IPC 498A (पति या ससुराल वालों द्वारा अत्याचार) समेत महिला संरक्षण अधिनियम की अन्य धाराएं शामिल हैं। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।