लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान भारी हंगामा, सदन में पेपर उछालने वाले 8 सांसद निलंबित

लोकसभा में हंगामा करने वाले 8 सांसदों को सदन में मंगलवार को सस्पेंड कर दिया है.

MPs suspended- फोटो : news4nation

loksabha :  लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मंगलवार को एक बार फिर से सत्ता और विपक्षी सदस्यों के बीच जोरदार तकरार देखने को मिला. राहुल गांधी राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया. उन्होंने कहा कि मुझे बोलने दिया जाए. हालांकि इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार आपत्ति जताई. इसे लेकर दोनों ओर से जोरदार बहसबाजी देखने को मिली. 


वहीं हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रशांत परोले, एस वेंटकटरमण, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, हिबी ईडन, गुरजीत औजला शामिल हैं जिन्हें  निलंबित किया गया.