Sonia Gandhi की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती !
Sonia Gandhi को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थ
Sonia Gandhi को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, कोई गंभीर समस्या नहीं है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव की वजह से उनकी तबीयत प्रभावित हुई है। इससे पहले जनवरी में भी उन्हें इसी अस्पताल में सांस की तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से ब्रॉन्कियल अस्थमा की समस्या से जूझ रही हैं और समय-समय पर उनका इलाज चलता रहता है।