Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध

Bihar News : भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित ऐतिहासिक तेतरी मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 'सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला' का भव्य उद्घाटन किया।

Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आय
सौर मेला का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित तेतरी माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का उद्घाटन किया। मेले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपलब्ध सरकारी अनुदान, सोलर लोन की सुविधाओं तथा सौर ऊर्जा के लाभों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी, बिजली बिल में बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। 

न्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देशन में बिहार सरकार हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेले के दौरान सौर ऊर्जा के प्रभावी उपयोग से अपना बिजली बिल शून्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और सौर ऊर्जा के प्रति आमजन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।