राहुल गांधी ने भाजपा के दावे की निकाली हवा, पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की पेश की किताब
राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो उचित समझो वह करो!.
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब पेश की. उन्होंने लोकसभा में इस किताब के तथ्यों का जिक्र किया था. हालंकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित सत्ता पक्ष के लोगों ने किताब के अप्रकाशित होने के दावा किया था और राहुल की बातों को अत्थ्यातम्क बताया था. ऐसे किताब का सबूत पेश करते हुए राहुल गांधी संसद में किताब लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अगर आज पीएम आए तो उन्हें यह किताब दूंगा.
राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो उचित समझो वह करो!. उन्होंने कहा कि सरकार और रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि किताब का अस्तित्व नहीं है. लेकिन देखिए यह रही किताब जिसमे तमाम बातें लिखी हुई हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे. अगर प्रधानमंत्री आते हैं तो मैं खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपूंगा, ताकि वे इसे पढ़ सकें और देश को इसके बारे में पता चल सके.
दरअसल, राहुल गांधी ने इससे पहले निचले सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इस संस्मरण के कुछ अंश का जिक्र किया था, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली. इसे लेकर बीते सोमवार से लोकसभा में गतिरोध बना हुआ है.