Bihar News: बिहार में 60 करोड़ रुपये की लागत से मेगा 'एआई सेंटर ऑफ एक्सेल', उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा, 468 करोड़ रुपये के परियोजना पर हुआ समझौता

Bihar News: बिहार सरकार ने AI क्षेत्र से जुड़े 468 करोड़ रुपये के परियोजना एवं निवेश संबंधी समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। उद्घाटन के बाद सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि Bihar AI Mission के तहत 60 करोड़ रुपये की लागत से Mega AI Centre of Excel

सम्राट चौधरी का ऐलान - फोटो : reporter

Bihar News:  नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े AI Expo का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दूसरे दिन India AI Expo में बिहार पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

₹60 करोड़ से मेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार ने AI क्षेत्र से जुड़े 468 करोड़ रुपये के परियोजना एवं निवेश संबंधी समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। उद्घाटन के बाद सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि Bihar AI Mission के तहत 60 करोड़ रुपये की लागत से Mega AI Centre of Excellence की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही अग्रणी संस्थानों के साथ इंडस्ट्री और एकेडमिक पार्टनरशिप के लिए समझौते किए गए हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि IIT Patna में 250 करोड़ रुपये की लागत से एक Research Park स्थापित किया जाएगा, जो AI और उभरती तकनीकों के अनुसंधान को बढ़ावा देगा।

₹158 करोड़ के MoUs, नई नीतियों का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान AI, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सर्विसेज क्षेत्र में प्रमुख निवेशकों के साथ 158 करोड़ रुपये के अतिरिक्त MoUs पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही Bihar GCC Policy 2026 और Bihar Semiconductor Policy 2026 का भी अनावरण किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य में उच्च-प्रौद्योगिकी निवेश को आकर्षित करना है।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

सरकार के मुताबिक उभरती तकनीकी क्षेत्रों में 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे। 50,000 से अधिक युवाओं को AI-लिंक्ड प्रोग्राम्स के जरिए कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। GCC, डेटा, साइबर सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर से जुड़े क्षेत्रों में निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

भारत में एआई भविष्व की दिशा 

एनडीए सरकार का कहना है कि बिहार की AI-आधारित रणनीति पूरी तरह परिणामोन्मुख (Outcome-Oriented) होगी, ताकि तकनीकी विकास सीधे आर्थिक और सामाजिक प्रभाव में परिवर्तित हो सके। यह आयोजन राज्यों, उद्योग और शिक्षण संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जहां से भारत के AI भविष्य को दिशा दी जा रही है।

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट