Bihar Politics: NDA में सीट बंटवारे को लेकर हड़कंप ! JDU ने इतने सीटों पर खुद शुरू की तैयारी, BJP के कई सीटों पर ठोकी दावेदारी, चिराग की बढ़ाई टेंशन
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू लगातार भाजपा-चिराग और एनडीए के सहयोगी दलों की टेंशन बढ़ा दी है...
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। वहीं सभी गठबंधन के दल सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर भी चर्चा में जुटे हैं। महागठबंधन में भी बैठकों का दौर जारी है। हालांकि अब तक सीट बंटवारे और सीएम फेस को लेकर सहमति नहीं बनी है। वही हाल एनडीए गठबंधन में भी है। एनडीए के नेताओं के द्वारा भले की दावा किया जा रहा है कि सभी दल एकजुट होकर सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे लेकिन अंदरखाने में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद देखने को मिल रहा है। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 112 सीटों पर अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।
7 पुरानी सीटें छोड़ेगी JDU
सीएम नीतीश की पार्टी ने इसके लिए जिला और विधानसभा स्तर तक अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है। जदयू सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने अपने नेताओं को साफ संदेश दे दिया है कि ये सीटें उनके हिस्से आने वाली हैं और पूरी ताकत झोंक दें। इसके लिए पार्टी ने इन सीटों की सूची भी नेताओं को सौंप दी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार JDU अपनी 7-8 पुरानी सीटें छोड़ सकती है। जहां पार्टी पिछले कई चुनावों से लगातार लड़ती रही है लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। इनमें पटना की फुलवारी शरीफ और मसौढ़ी, रोहतास की दिनारा, भोजपुर की जगदीशपुर, किशनगंज की ठाकुरगंज, कोचाधामन और पश्चिम चंपारण की नौतन शामिल हैं।
BJP की 5 सीटों पर जताई दावेदारी
वहीं इसके बदले JDU ने 5 नई सीटों पर दावा ठोका है। जिनमें सभी सीटों पर पिछले चुनाव में BJP ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से तीन BJP की विनिंग सीटें हैं, जबकि चैनपुर सीट BSP के जमा खान की रही है जो बाद में JDU में शामिल होकर मंत्री बन गए। पांचवीं सीट पर पिछले चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था। लोजपा (रामविलास) के सूत्रों के मुताबिक, अभी NDA में किस पार्टी को कौन-सी सीट मिलेगी इसका फैसला नहीं हुआ है। हालांकि जगदीशपुर सीट पर लोजपा के लिए चिराग पासवान की दावेदारी की संभावनाएं बताई जा रही हैं। पार्टी की ओर से कहा गया कि "उस सीट का सर्वे कराया जा रहा है, डेटा आने के बाद तस्वीर साफ होगी। इधर, HAM के एक नेता ने बताया कि फुलवारी शरीफ सीट पर जीतन राम मांझी ने दावेदारी की है। इसी वजह से JDU इस सीट को उनके लिए छोड़ सकती है।
दिनारा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के लिए रास्ता?
रोहतास की दिनारा सीट जहां अब तक JDU चुनाव लड़ती रही है इस बार पार्टी इसे छोड़ सकती है। चर्चा है कि ये सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए छोड़ी जाएगी। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा के करीबी आलोक सिंह जो मंत्री संतोष सिंह के भाई हैं इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। तीन महीने पहले ही आलोक सिंह ने कुशवाहा की पार्टी का दामन थामा है।
उत्तर बिहार पर सबसे ज्यादा फोकस
जदयू की कुल 112 सीटों में करीब 50 फीसदी सीटें उत्तर बिहार की हैं। पार्टी ने यहां के 16 जिलों की 56 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। कोसी इलाके की 80 फीसदी सीटों पर JDU ने दावेदारी की है। जिसमें सुपौल की सभी 4, मधेपुरा की सभी 4 और सहरसा की 2 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा अंग प्रदेश की 11 सीटों पर भी JDU ने अपनी दावेदारी ठोकी है जबकि बाकी 34 सीटें दक्षिण बिहार की हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 6 सीटें नालंदा जिले की हैं।
जातीय समीकरणों पर भी नजर
जदयू जिन 7 सीटों को छोड़ रही है उनमें ठाकुरगंज, कोचाधामन जैसे इलाके मुस्लिम बहुल माने जाते हैं। वहीं, फुलवारी शरीफ और मसौढ़ी दलित बहुल हैं। जगदीशपुर में कुशवाहा और राजपूत, जबकि नौतन राजपूत बहुल इलाका है। जिन 5 नई सीटों पर जदयू ने दावेदारी की है। उनमें सुगौली, पिपरा, कहलगांव और चैनपुर OBC-EBC बहुल हैं। वहीं वजीरगंज राजपूत बहुल सीट है।
इन सीटों पर जदयू की दावेदारी
1. 1- वाल्मीकिनगर
2. 9-सिकटा
3. 11-सुगौली
4. 12-नरकटिया
5. 15-केसरिया
6. 17-पिपरा
7. 22-शिवहर
8. 26-सुरसंड
9. 27-बाजपट्टी
10. 29-रुन्नीसैदपुर
11. 30-बेलसंड
12. 31-हरलाखी
13. 34-बाबूबरही
14. 39-फुलपरास
15. 40-लौकहा
16. 41-निर्मली
17. 42-पिपरा
18. 43-सुपौल
19. 44-त्रिवेणीगंज (अ.जा.)
20. 47-रानीगंज (अ०जा०)
21. 49 अररिया
22. 60-रूपौली
23. 64-कदवा
24. 67-मनिहारी (अ.ज.जा.)
25. 68-बरारी
26. 70-आलमनगर
27. 71-बिहारीगंज
28. 72-सिंहेश्वर (अ०जा०)
29. 73-मधेपुरा
30. 74-सोनबरसा (अ.जा.)
31. 77-महिषि
32. 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)
33. 80-बेनीपुर
34. 82-दरंभगा ग्रामीण
35. 85-बहादुरपुर
36. 88-गायघाट
37. 90-मीनापुर
38. 92-सकरा (अ०जा०)
39. 95-कॉटी
40. 102-कुचायकोट
41. 103-भोरे (अ.जा.)
42. 104-हथुआ
43. 106-जीरादेई
44. 108-रघुनाथपुर
45. 110-बड़हरिया
46. 112-महाराजगंज
47. 113-एकमा
48. 117-मढ़ौरा
49. 121-परसा
50. 125- वैशाली
51. 126-महुआ
52. 127-राजापाकर
53. 129-महनार
54. 131-कल्याणपुर (अ.जा.)
55. 132-वारिसनगर
56. 133-समस्तीपुर
57. 135-मोरवा
58. 136-सरायरंजन
59. 138-विभूतिपुर
60. 140-हसनपुर
61. 141-चेरिया बरियारपुर
62. 143-तेघड़ा
63. 144-मटिहानी
64. 145-साहेबपुर कमाल
65. 148-अलौली (अ.जा.)
66. 149-खगड़िया
67. 150-बेलदौर
68. 151-परबत्ता
69. 153-गोपालपुर
70. 155-कहलगाव
71. 157-सुल्तानगंज
72. 158-नाथनगर
73. 159-अमरपुर
74. 160-धोरैया (अ.जा.)
75. 163-बेलहर
76. 164-तारापुर
77. 166-जमालपुर
78. 167-सूर्यगढ़ा
79. 169-शेखपुरा
80. 170-बरबीघा
81. 171-अस्थावों
82. 173-राजगीर (अ.जा.)
83. 174-इस्लामपुर
84. 175-हिलसा
85. 178-मोकामा
86. 190-पालीगंज
87. 192-संदेश
88. 195-अगिऑव (अ.जा.)
89. 201-डुमराँव
90. 202-राजपुर (अ.जा.)
91. 206-चैनपुर
92. 207-चेनारी (अ.जा.)
93. 208-सासाराम
94. 209-करगहर
95. 210-दिनारा
96. 215-कुर्था
97. 216-जहानाबाद
98. 217-घोसी
99. 220-ओबरा
100. 221-नवीनगर
101 224-रफीगंज
102 226-शेरघाटी
103 232-बेलागंज
104 233-अतरी
105 234-वजीरगंज
106 237-नवादा
107 238-गोविन्दपुर
108 242-झाझा
109 243-चकाइ
110 नालंदा
111 हरनौत