Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को लगा तगड़ा झटका, पूर्व सांसद की बहू ने थामा भाजपा का हाथ
Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है।..

Bihar Politics:आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों में जुटना शुरू कर दिया है।वहीं तेजस्वी यादव को एक बड़ा झटका मिला है।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद स्व. पीताम्बर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रीति राज सोनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की।
राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद पीताम्बर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने प्रीति राज को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया।
डॉ. जायसवाल ने इस अवसर पर प्रीति राज सोनी का भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि पार्टी जनता के कल्याण और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित है।जायसवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए समर्पित रही है, इसलिए हर दिन आम लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास और आस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रीति राज को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।