Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली से आप की विदाई, 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई ! हार गए मनीष, बंध गया केजरीवाल का बोरिया बिस्तर
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025:
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। आप के बड़े नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे थे। आप को बड़ा झटका लगा है। मनीष सिसोदिया हार गए हैं। कुल 10 राउंड की गिनती में 9 वें राउंड में 572 वोट से पीछे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने माना है कि वो करीब 600 वोट से चुनाव हार गए हैं। वहीं सीएम आतिशी और केजरीवाल भी चुनाव परिणाम में पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों गिनती शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पहले बैलट वोट्स की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुकाबले विपक्षी भाजपा ने कई सीटों पर बढ़त हासिल की है। इसमें नई दिल्ली सीट भी शामिल है जहां से अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हार गए हैं। शुरुआती रुझान में सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने हार मान ली। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 48 सीटों पर तो वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब एक भी सीट नहीं है।