Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल हारे, आप को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम को जनता ने नाकार
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: नई दिल्ली से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं...
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। आप के बड़े नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे थे। आप को बड़ा झटका लगा है। मनीष सिसोदिया पहले ही हार गए थे। कुल 10 राउंड की गिनती में 9 वें राउंड में 572 वोट से पीछे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने माना है कि वो करीब 600 वोट से चुनाव हार गए हैं। वहीं सीएम आतिशी भी चुनाव परिणाम में पीछे चल रही हैं।
अरविंद केजरीवाल हारे
नई दिल्ली सीट पर कुल 13 राउंड की गिनती होनी है। 11 राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल 3 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को 11 राउंड तक 22057 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को करारी हार दी है। बीजेपी प्रत्याशी को 25057 मत 11 राउंड की गिनती खत्म होने तक मिली है।
27 साल बाद बीजेपी की सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों गिनती शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पहले बैलट वोट्स की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुकाबले विपक्षी भाजपा ने कई सीटों पर बढ़त हासिल की है। इसमें नई दिल्ली सीट भी शामिल है जहां से अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हार गए हैं। शुरुआती रुझान में सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने हार मान ली। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 48 सीटों पर तो वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब एक भी सीट नहीं है।