Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली में चलेगा सीएम नीतीश और चिराग पासवान का जादू? बुराड़ी और देवली में क्या है हाल जानिए...

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली के बुराड़ी और देवली विधानसभा सीट पर जदयू और लोजपा(रा) के प्रत्याशी मैदान में हैं आइए जानते हैं इन सीटों का क्या हाल है...

न्यूज डेस्क |
Edited By : SAKSHI KUMARI |
Feb 08 2025 9:00 AM
Delhi election result
Will the magic of CM Nitish and Chirag Paswan- फोटो : social media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों गिनती शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पहले  बैलट वोट्स की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुकाबले विपक्षी भाजपा ने कई सीटों पर बढ़त हासिल की है। इसमें नई दिल्ली सीट भी शामिल है जहां से अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। वहीं बिहार के लोगों का ध्यान सीएम नीतीश और चिराग पासवान के उम्मीदवारों की सीट पर टिकी हुई है। दरअसल,दिल्ली में बीजेपी जदयू और लोजपा(रा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 

दरअसल, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी (Burari) विधानसभा सीट पर भी गिनती जारी है। इस सीट पर पूर्वांचल के मतदाताओं का दबदबा है, और इसी कारण आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव झा 2013 से लगातार चुनाव जीतते आए हैं। इस बार भी AAP ने संजीव झा पर ही भरोसा जताया है।

दूसरी ओर, भाजपा के गठबंधन के तहत नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) ने शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने मंगेश त्यागी को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भी जदयू ने शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संजीव झा ने उन्हें हराया था। इस बार मुकाबला पहले से अधिक रोमांचक और दिलचस्प माना जा रहा है।

वहीं देवली से लोजपा (रा) यानी चिराग पासवान के प्रत्याशी दीपक तंवर हैं। उनके सामने आप के प्रेम कुमार चौहान हैं। वहीं इन दिनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं आप के पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल। प्रकाश जरवाल इसी सीट से विधायक थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी जिसके बाद से वो बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली में सीएम नीतीश और चिराग पासवान का जादू चलता है या नहीं।  बता दें कि, दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था. 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया. शुरूआती रुझानों में भाजपा एक दर्जन से सीटों पर आगे है जबकि आप को करीब 8 सीटों बढत मिली है. वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट पर बढत है।

Editor's Picks