Bihar Crime:होली की पाटी के दौरान गोलीबारी, एक युवक जख्मी

Bihar crime:मुजफ्फरपुर केअहियापुर थाना क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान हुई इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव है

Muzaffarpur  firing

Bihar crime:मुजफ्फरपुर केअहियापुर थाना क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान हुई इस गोलीबारी से  पूरे क्षेत्र में भारी तनाव है। इस घटना में एक 28 साल का युवा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एक  अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र में कुछ युवा एक साथ सामूहिक पार्टी कर रहे थे। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक गुटबाजी और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान 28 साल के आयुष कुमार पर  गोली चला दिया गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गईं .

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की मदद से आयुष को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।   उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

 अहियापुर पुलिस दलबल के साथ सूचना पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।  सिटी एसपी ने खुद की कमान संभाली है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला  गुटबाजी का लग रहा है। पार्टी के दौरान ही कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद गोली चली । घायल छात्र की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। जल्द ही दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

इस घटना के बाद अहियापुर इलाके में स्थानीय लोगों के बीच काफी डर देखा जा रहाहै।

रिपोर्ट..manibhusan sharma