अक्षरा सिंह करने वाली है शादी ! पवन सिंह के चाल-चरित्र पर खूब बरसी, कौन होगा भोजपुरी एक्ट्रेस का पति -जानिए
पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अब अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और किससे विवाह करेंगी इसे लेकर उन्होंने एक बड़ा संकेत दिया है.
Akshara Singh : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. अक्षरा सिंह किसके साथ विवाह बंधन में बंधेंगी इसे लेकर इन्होने एक खास संकेत दिया है. सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि पवन सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी. यहां तक कि बाद में धमकी भी दिलाई थी. पवन सिंह के कई लड़कियों से रिश्ते होने पर गहरी आपत्ति जताते हुए अक्षरा ने बिना पवन का नाम लिए कहा कि 'वह दस जगह मुंह मारते हैं'.
उन्होंने कहा, वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है. मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है. क्या सिर्फ इसलिए मैं एक लड़की हूं? क्या ये मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो. अगर मेरा नाम बार-बार उनसे जोड़ा जाएगा और हमारी पुरानी क्लिप्स वायरल होती रहेंगी, तो मुझसे शादी कौन करेगा?"
अकेलेपन से लगता है डर
अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें अकेलेपन से डर लगता है. इसलिए वो खुद को बिजी रखती हैं. कई सालों से उन्होंने खुद को वक्त नहीं दिया है. अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और कहा कि कोई तो होगा, जो मेरे लिए बना होगा.
हाल ही में एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने अंजलि को ही निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "इसमें उस लड़की की गलती है. अगर मैं उसकी जगह होती, तो उन्हें तुरंत धक्का दे देती. अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है, तो आपको उसी वक्त कड़ा रिएक्शन देना चाहिए."