welcome to the jungle song: अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के ‘घिस घिस’ में डांस को लेकर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन, जानें क्या कुछ कहा?
welcome to the jungle song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। जानिए फैंस के रिएक्शन।
welcome to the jungle song: बॉलीवुड ने अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है। इससे पहले भोजपुरी स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने अक्षय कुमार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया है।
इस गाने को अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने इसे भोजपुरी अंदाज में गाया है। गाने में अक्षय कुमार बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने खादी का कुर्ता, धोती और बिहारी स्टाइल का गमछा पहना हुआ है। वीडियो में वह अक्षरा सिंह के साथ जमकर डांस और ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो में गांव का माहौल
म्यूजिक वीडियो में गांव का माहौल और बड़ा डांस सेट देखने को मिलता है। गाने में काफी एनर्जी और देसी अंदाज दिखाई देता है। अक्षय कुमार ने अपने एक्सप्रेशन और डांस से फैंस का ध्यान खींचा है। कई लोगों को उनका यह नया अंदाज पसंद आया है, तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं।गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा कि पुराने अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमेडी अंदाज में वापस लौट आए हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि अक्षय कुमार ने गर्दा उड़ा दिया है। एक फैन ने लिखा कि अक्की के हाव-भाव ने गाने में जान डाल दी।
Song jesa bhi ho #AkshayKumar never fail to give hilarious expression #WelcomeToTheJungle pic.twitter.com/6vUVd7BDLf
— Ak_fanatic (@Akkiworld1) May 25, 2026
फैंस ने कॉम्बिनेशन को शानदार बताया
कुछ लोगों ने अक्षय कुमार और भोजपुरी गाने के इस कॉम्बिनेशन को शानदार बताया। कई फैंस का कहना है कि इस गाने में अक्षय कुमार की पुरानी ऊर्जा फिर से देखने को मिली है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह गाना आने वाले समय में शादियों का नया एंथम बन सकता है।
अक्षरा सिंह के फैंस ने की तारीफ
हालांकि हर किसी को यह गाना पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने डांस स्टेप्स को लेकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि गाना ठीक है लेकिन डांस स्टेप्स बहुत खराब हैं। वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने में आने की क्या जरूरत थी। एक यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार ये क्या करने लगे हैं। अक्षरा सिंह के फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि अक्षरा सिंह इस गाने में शानदार लग रही हैं। कुछ फैंस का मानना था कि यह गाना अक्षरा सिंह की आवाज में और भी बेहतर लगता।
वेलकम टू द जंगल के कास्ट
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसे फिरोज ए नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।