बादशाह ने रचाई दूसरी शादी, खूबसूरत पत्नी की तस्वीर आई सामने, मात्र इतने साल छोटी है सेकेंड वाइफ

बादशाह और ईशा रिखी पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं.

Badshah-Isha Rikhi- फोटो : news4nation

Badshah : बादशाह की दूसरी शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी कर ली है। हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामला सस्पेंस में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये शादी की हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें ईशा की मां पूनम रिखी द्वारा साझा की गईं, जिनके कैप्शन में लिखा है, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” इसी पोस्ट के बाद से शादी की अटकलों को और बल मिला है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। संगीत और फिल्मों में समान रुचि ने दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई।


ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म “जट्ट बॉयज पुत जट्टन दे” से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद “हैप्पी गो लकी”, “मेरे यार कमीने” और “अरदास” जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “नवाबजादे” से भी अपनी पहचान बनाई। वहीं, बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन 2020 में दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश वे मिलकर कर रहे हैं। 


फिलहाल, शादी को लेकर न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में फैंस को इस रिश्ते की पुष्टि का इंतजार है, जबकि सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।


ईशा रिखी (Isha Rikhi) एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनका जन्म 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था। माना जा रहा है कि बादशाह की दूसरी पत्नी उनसे करीब 8 साल छोटी है।  बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ी। दोनों को कई इवेंट्स में साथ भी देखा गया है। आपको बता दें कि ईशा रैपर बदशाह से उम्र में 8 साल छोटी है।