Bollywood News: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, हर्ष लिंबाचिया के घर आया नन्हा मेहमान
Bollywood News: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। भारती सिंह ने आज सुबह ही बच्चे जन्म दिया है। फैन्स में इस खबर से खुशी का माहौल है।
Bollywood News: टीवी की कॉमेडी क्लीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर किलकारी गुंजी हैं। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती सिंह ने 19 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारती सिंह के घर गुंजी किलकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह भारती और हर्ष को शो लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग करनी थी, लेकिन अचानक वॉटर बैग फटने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां भारती ने बेटे को जन्म दिया। गौरतलब है कि भारती सिंह प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती रहीं। वह कई बार पैपराजी से बातचीत करती नजर आईं और अपने व्लॉग्स में भी प्रेग्नेंसी जर्नी साझा करती रहीं।
दूसरे बेटे के आगमन से छाई खुशियां
भारती ने यह भी कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे गोला को एक बहन मिले। भारती और हर्ष पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। उनके पहले बेटे का नाम गोला उर्फ लक्ष्य है, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ था। उस दौरान भी भारती ने प्रेग्नेंसी में काम जारी रखा था। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 2017 में हुई थी। दोनों साथ मिलकर व्लॉग और पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं।