नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर 'असरानी', 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

N4N desk - फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर  बने असरानी का आज निधन हो गया है। 84 साल के असरानी ने आज अंतिम सांस ली है। असरानी के भतीजे अशोक असरानी ने उनके निधन की जानकारी दी है। आज शाम 4 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया है।  असरानी का पूरा नाम  गोवर्धन असरानी था। वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे।

हिंदी फिल्मों  के बड़े एक्टरों में शामिल 

असरानी हिंदी फिल्मों के बड़े कलाकारों में की जाती रही है। 4 दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हर कलाकार के साथ काम किया। ऐसे तो असरानी ने हर तरह के किरदार निभाए, लेकिन कॉमेडी में उनकी अलग पहचान बनी। कादर खान और शक्ति कपूर के साथ उन्होंने बहुत काम किया। वहीं अरुणा ईरानी के साथ उनकी कई फिल्मों में जोड़ी बनी।

शोले का यादगार किरदार 

असरानी का फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का किरदार सबसे यादगार माना जाता है। कहें कि ये असरानी की पहचान बन गई।