Kareena Kapoor: करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने मचाई हलचल! वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Kareena Kapoor: करीना कपूर का मुंबई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई। जानिए वीडियो में क्या दिखा और करीना की फैमिली के बारे में।

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्हें मुंबई में देखा गया, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीना ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और जिम से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। उनके लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।

करीना का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में करीना कपूर जिम से बाहर आती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड को छाते की मदद से उनके पेट के हिस्से को ढकते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। हालांकि, करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को फिलहाल सिर्फ अटकलें ही माना जा सकता है।

यूजर्स दे रहे हैं बधाई

करीना के वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें तीसरे बच्चे को लेकर बधाई भी दे दी। एक यूजर ने लिखा, “प्रेग्नेंट हैं क्या?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि शायद करीना का तीसरा बेबी आने वाला है। हालांकि, इन कमेंट्स से करीना की प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं होती है।

सैफ अली खान से 2012 में हुई थी शादी

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। करीना और सैफ के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है, जबकि छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान यानी जेह है।

सैफ अली खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों बाद में अलग हो गए। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।

‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। वहीं, सैफ अली खान आने वाली फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। फिलहाल करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।