Rajpal yadav Case: चेक बाउंस केस में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव, सलमान-अजय ने बढ़ाया मदद का हाथ

Rajpal yadav Case: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव को सलमान खान और अजय देवगन का समर्थन मिला। जानें पूरा मामला, पुरानी सजा और जेल में बिताए समय का अनुभव।

राजपाल यादव को मिली मदद- फोटो : social media

Rajpal yadav Case:  बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। चेक बाउंस मामले में वह इस समय तिहाड़ जेल में हैं। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। अब खबर है कि फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें मदद मिलने लगी है। सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे भी उनके समर्थन में आगे आए हैं। राजपाल यादव के मैनेजर के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह गुरुवार को रिहा हो सकते हैं।

पहले भी काट चुके हैं जेल की सजा

यह पहला मौका नहीं है जब राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा है। इससे पहले भी वह दो बार जेल की सजा काट चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने बैंक से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। किश्तें न चुका पाने के कारण साल 2018 में उन्हें तीन महीने की जेल की सजा हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा किए थे। उनका कहना था कि उन्होंने उस समय को सीख के तौर पर लिया और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

जेल में किया ऐसा काम कि सुपरिटेंडेंट भी हुए प्रभावित

एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया था कि जेल के अंदर उन्होंने कई कैदियों के साथ वर्कशॉप की। उन्होंने गीत-संगीत और गतिविधियों के जरिए वहां के माहौल को सकारात्मक बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जेल सुपरिटेंडेंट ने उनकी तारीफ की और कहा कि उनके व्यवहार और अनुशासन से प्रेरणा मिली। राजपाल के मुताबिक, उन्हें वहां से दो सर्टिफिकेट भी मिले थे।

आलोचना और आत्मविश्वास पर क्या बोले राजपाल?

राजपाल यादव ने कहा था कि अगर इंसान खुद की नजरों में झुका नहीं है तो उसे किसी और के सामने झुकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अपमान सहकर चुप रहना सही नहीं है, लेकिन उन्होंने कई बार परिस्थितियों को हंसते हुए स्वीकार किया।उन्होंने अपने करियर में राम गोपाल वर्मा, प्रियदर्शन और डेविड धवन जैसे निर्देशकों को अपना मार्गदर्शक बताया।

आगे क्या?

फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर हैं कि राजपाल यादव को कब राहत मिलती है। इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।अब देखना होगा कि वह इस मुश्किल दौर से कैसे बाहर निकलते हैं और अपने करियर को फिर से किस तरह संभालते हैं।