TV Celebs Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर टीवी सितारों का दिखा खास अंदाज! कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह समेत इन सेलेब्स ने मनाया त्योहार

TV Celebs Raksha Bandhan: रक्षाबंधन 2026 पर टीवी सितारों ने भाई-बहनों के साथ त्योहार मनाया। कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह, गौरव खन्ना, माही विज और अभिषेक कुमार की तस्वीरें वायरल हुईं।

TV Celebs Raksha Bandhan: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस त्योहार को खास अंदाज में मना रहे हैं। कई टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है।


इन तस्वीरों में सितारे अपने भाई-बहनों के साथ पुराने और खास पलों को याद करते नजर आए। किसी ने बचपन की तस्वीरें शेयर कीं तो किसी ने भाई-बहन के रिश्ते को लेकर भावुक संदेश लिखा।


कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती सिंह के साथ शेयर की पुरानी तस्वीरें


कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों भाई-बहन साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने अपनी बहन के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि आरती हमेशा उनके साथ रहती हैं और उनका ख्याल रखती हैं। कृष्णा ने यह भी कहा कि वह जिंदगी भर अपनी बहन के साथ रहेंगे और उन्हें जैसी हैं, वैसी ही रहने के लिए कहा।


गौरव खन्ना ने बहन को किया याद


टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने भी अपनी बहन प्रिया के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने बचपन की यादों को याद करते हुए अपनी बड़ी बहन को रक्षाबंधन की बधाई दी। गौरव ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हर अच्छे छोटे भाई-बहन के पीछे एक थकी हुई बड़ी बहन होती है। उन्होंने बचपन में रिमोट के लिए हुई लड़ाइयों से लेकर जिंदगी में मिले सबक तक, हर चीज के लिए अपनी बहन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बड़ी बहन का साथ होने की वजह से उन्हें जिंदगी की मुश्किलों का सामना कभी अकेले नहीं करना पड़ता।


माही विज ने भाई को बांधी राखी


एक्ट्रेस माही विज ने भी अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाया। उनके भाई ने सोशल मीडिया पर इस मौके की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें माही उन्हें राखी बांधती नजर आईं। तस्वीरों के साथ माही के भाई ने अपनी बहन के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने माही को ऐसी बहन बताया जिसका अंदाज दबंग है, लेकिन दिल बहुत नरम है। साथ ही उन्होंने अपनी बहन के लिए प्यार भी जाहिर किया।


अभिषेक कुमार ने भाई-बहनों के साथ मनाया त्योहार


टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई और बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। टीवी सितारों की इन पोस्ट से साफ है कि काम में व्यस्त रहने के बावजूद भाई-बहन के इस खास रिश्ते के लिए उनके दिल में खास जगह है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।