Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी, जानिए किसे दी गयी जिम्मेवारी...
Jharkhand News :झारखंड कांग्रेस ने एक महत्पूर्ण फैसला लेते हुए अपने वर्तमान प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटाकर के. राजू को नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस नेतृत्व ने कई प्रदेशों में फेरबदल करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।....पढ़िए
![Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी, जानिए किसे दी गयी जिम्मेवारी... Jharkhand News : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी, जानिए किसे दी गयी जिम्मेवारी...](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/15Feb2025/15022025164422-0-04274f34-50ce-4e01-82c8-f6310f38c13b-2025164422.jpeg?width=770&format=jpg&quality=60)
RANCHI : शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा फैसला करते हुए कई प्रदेशों मे अपने प्रदेश प्रभारियों की फेरबदल की है। इसी क्रम में झारखंड में भी आलाकमान ने वर्तमान प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटाकर के. राजू को अपना नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के रहे हैं अधिकारी
के राजू लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नजदीकी बताए जाते हैं और वे राहुल गांधी के कोर टीम का हिस्सा भी हैं। के राजू आंध प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेते हुए राजनीति में प्रवेश किया था।
सोनिया गांधी के नेतृत्व में भी कर चुके हैं काम
तत्कालीन यूपीए सरकार के समय के. राजू सोनिया गांधी के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् के सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
बदले गए कई राज्यों के प्रभारी
झारखंड के अलावा कांग्रेस नेतृत्व ने अन्य प्रदेशों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं। रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़, बीके हरिशंकर प्रसाद को हरियाणा, हरिश चौधरी मध्य प्रदेश, गिरिश चोडणकर तमिलनाडु एवृ पुडुचेरी, अजय कुमार लुलु ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन को तेलांगना, सप्तगिरी शंकर उल्का मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम एवं कृष्णा अलावारु को बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया।
चुनावी वादे पूरा करने का होगा दबाव
इसके साथ ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव और डा.सैदर नसीर हुसैन को जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख का महासचिव घोषित किया गया है। के.राजू पर जातीय जनगणना के अलावा उन वादों पर खरा उतरने का अतिरिक्त भार होगा, जो वादे कांग्रेस ने चुनाव के वक्त कांग्रेस ने किए थे।
अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट