Jharkhand News : रेलवे ने निकाला रांची रेल मंडल के लिए नई लाईन का टेंडर, साढ़े तीन घंटे में तय होगा रांची से टाटा का सफर
Jharkhand News : रांची में सिल्ली-इलू बाईपास रेललाइन निर्माण कराया जायेगा। जिसके लिए रांची रेल मंडल ने टेंडर निकाल दिया है। इस रेललाइन के बन जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। ...पढ़िए आगे
![Jharkhand News : रेलवे ने निकाला रांची रेल मंडल के लिए नई लाईन का टेंडर, साढ़े तीन घंटे में तय होगा रांची से टाटा का सफर Jharkhand News : रेलवे ने निकाला रांची रेल मंडल के लिए नई लाईन का टेंडर, साढ़े तीन घंटे में तय होगा रांची से टाटा का सफर](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/12Feb2025/12022025162145-0-8b7ba8e8-acb8-41e2-b2d7-2e91a4dfc35c-2025162145.jpeg?width=770&format=jpg&quality=60)
RANCHI : रांची रेल मंडल में सिल्ली-इलू बाईपास रेललाइन निर्माण का कार्य जल्द शुरु होने वाला है। रेलवे की यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है। रेलवे ने अपनी इस परियोजना के लिए निविदा भी जारी कर दी है, जिससे निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरु हो सके।
कम हो जाएगी दूरी
बता दें कि इस बाईपास के बन जाने से टाटा और हावड़ा के बीच का समय दो घंटे तक कम होने की संभावना है जिससे यात्रियों की परेशानियों में कमी आएगी और उनके समय की भी बचत होगी। इस लाईन को बनाने में लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस लाईन की कुल लंबाई 5.9 किलोमीटर होगी।
जल्द शुरु होगा काम
इस परियोजना का काम जल्द से जल्द शुरु हो सके। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। यह मार्ग सिल्ली और इल्लू के बीच बनेगा, जिसका उद्येश्य टाटा और रांची के बीच के ट्रेनों के समय को कम करना है। इसके साथ ही ट्रेनों को अब मुरी जंक्शन के बजाय सिल्ली-इलू बाईपास के रास्ते पर भेजा जाएगा, जिसे मुरी स्टेशन पर ट्रेनों का बोझ भी कम होगा।
समय की होगी बचत
इस रेल लाईन के बन जाने के बाद रांची से टाटा का सफर भी पहले से कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अभी रांची से टाटा के बीच 5.5 घंटे का समय लगता है। जबकि इस नई लाईन के पूरा हो जाने के बाद से इसका समय घटकर 3.30 घंटे रह जाएगी।
रेल मंत्री का जताया आभार
दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रयास को पूर्ण कराने में अपना सहयोग देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के प्रति आभार वयक्त करते हुए कहा कि इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से यात्रियों को सुविधा होगी और आस-पास के क्षेत्रों के विकास में भी तेजी आएगी।
अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट