पटनासिटी में लिमरा कॉन्वेंट के 7 वें वर्षगांठ पर भव्य समारोह का हुआ आयोजन, नन्हें बच्चों ने फैशन शो में बिखेरा जलवा

PATNA : आज पटना सिटी के लिमरा कॉन्वेंट के 7 वें वर्षगांठ पर एक भव्य वार्षिक समारोह का स्थानीय कृषि फार्म हाउस में आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन एस. के. अली ने अपने संबोधन में बताया की इस स्कूल को आने वाले दिनों में एक विश्व स्तरीय स्कूल के श्रेणी में लाने के लिए प्रयासरत हूँ।

साथ ही अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा की पटना सिटी में लगातार शिक्षा का प्रकाश फैलाते और समाज के हर तबके को शिक्षा से जोड़ने का कार्य लिमरा कान्वेंट स्कूल कर रहा है। ऐसा करते हुए स्कूल ने आज सात सालों का सफर पूरा कर लिया है। इस अवसर पर सातवां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। लिमरा कॉन्वेंट के निदेशक अज़रा अब्बास ने स्कूल में बच्चे को शिक्षा के साथ साथ  सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद के बारे में अपना योगदान देकर एक बच्चे को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिमल कारक, डॉ सारिका रॉय, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद, बीरेंद्र कुमार, पार्षद गायत्री गुप्ता, पार्षद शोभा देवी, पार्षद फिरोज खान, राजू गुप्ता, मोहम्मद शाहिद अंसारी, बाबु भाई, धीरज कुमार, गणेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद गणेश वंदना के साथ शुरू हुई। उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैशन शो में अपना शानदार प्रस्तुति दिया। उसके बाद पटनासिटी  से आए हुए नन्हे कलाकार ने अपना खूबसूरत प्रस्तुति के साथ एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।