अभय सिंह बने झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- पार्टी को महागठबंधन में चाहिए 15 सीटें

PATNA : झारखंड आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह को बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर प्रधान महासचिव कमरे आलम ने उन्हें मनोनीत किया है। अभय सिंह लालू यादव के बेहद करीबियों में से एक माने जाते हैं।
बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर आरजेडी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अभय सिंह को झारखंड आरजेडी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज यानी सोमवार को अभय सिंह पटना के आरजेडी ऑफिस आए। जहां उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस दौरान अभय सिंह ने न्यूज4नेशन को बताया कि आरजेडी झारखंड विधानसभा को लेकर तैयारी में जुट गई है। आरजेडी अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव लड़ने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हमारे कार्यकर्ता हताश जरूर हैं। लेकिन बिखरे नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम लोग झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। आरजेडी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि हमे महागठबंधन में 13 से 15 सीटें मिलनी चाहिए। और हम सभी सीटों पर जीतकर दिखाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आरजेडी में कहीं से कोई विवाद नहीं है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी रांची में ही है। इसलिए वहां किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई विवाद कर सके। बीजेपी गुमराही पार्टी है, ये लोगों को सिर्फ गुमराह कर वोट ले लेती है।