अक्षरा के फैन्स हुए बेकाबू , पुलिस ने चटकाई लाठी , जमकर हुई रोड़ेबाजी, बाल बाल बची अक्षरा सिंह

अक्षरा के फैन्स हुए बेकाबू , पुलिस ने चटकाई लाठी , जमकर हुई रोड़ेबाजी, बाल बाल बची अक्षरा सिंह

औरंगाबाद के दाउदनगर में पॉलीवुड(भोजपुरी) की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ. हमला किसी और ने नही बल्कि उनके फैंस ने ही किया है. हमले में अक्षरा बाल-बाल बची है. वही बचाव में आये पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मामला तब भड़का जब अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार को दोपहर में दाउदनगर आने वाली थी. कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर की बजाए  शाम में दाउदगर पहुंची .जिसके कारण अक्षरा के फैंस  उनके लेट आने से नाराज थे. लेकिन वह अपने फैन्स को मनाने के लिए कई तरह की ऐसी अदाएं परोसी जिससे फैन्स उत्साहित हो गये ,और अक्षरा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई .

 इस दौरान भीड़ काफी बढ़  जाने से धक्का मुक्की होने लगी। भीड़ एक तरह से बेकाबू और अनियंत्रित सी हो गई. जिसे काबू में करने के लिये पुलिस ने बल का प्रियोग किया जिसके दौरान कुछ फैंस चोटिल हो गये , फिर क्या था बिलविलाये फैन्स ने रोड़ेबाजी सुरु कर दी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हे चोट नही लग सकी. वही अक्षरा को बचाने के दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गया, एक पुलिसकर्मी का सर फट  गया , घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है.

 उसकी हालत खतरे से बाहर है. इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने  संभाल लिया. घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है.