बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग, राहुल भी कर रहे हैं शिरकत

दिल्ली- केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर संसद भवन में एक सर्वदलीय बैठक चल रही है.  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हो रही है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद है. बैठक में बंगलादेश में बदली स्थितियों पर भारत में पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जा रहा है. मीटिंग में तमाम दलों के शीर्ष नेता या उनके प्रतिनिधि मौजूद हैं.

बता दे बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर दिन  शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता.बीएसएफ ने अपने निगरानी क्षेत्र वाली सीमाओं पर अलर्ट जारी किया है. किसी तरह की घुसपैठ न हो इसके मद्देनजर सुरक्षा बल को पूरी तरह से नजर बनाए रखने को कहा गया है.

बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है. हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी.

बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी.

बता दें चार बार प्रधानमंत्री बनने वाली शेख हसीना को अपदस्त कर दिया गया. बंगलादेश में हर पल स्थिति बदल रही है. पाक परस्त राजनीतिक दलों ने आक्रोश को अपने लिये सत्ता का रास्ता बनाने में इस्तेमाल किया, लेकिन इस संकट को शह देने में कई विदेशी ताकतें भी पीछे नहीं रही. दरअसल, महज सात माह पहले हुए आम चुनावों के बाद से ही देश में जनाक्रोश धीरे-धीरे बढ़ने लगा था.  पिछले महीनों में अपनी सरकार के लिये अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने हेतु शेख हसीना ने भारत और चीन की यात्रा की थी. हालांकि, इस दौरान देश में स्थितियां उनके अनुकूल नहीं थी. वास्तव में शेख हसीना लगातार विस्फोटक होती स्थितियों का सावधानी से आकलन नहीं कर पायी. आरक्षण आंदोलन को दबाने के लिये की गई सख्ती ने आग में घी का काम किया.

इधर पूरे घटना क्रम पर भारत की सूक्ष्म नजर है.बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद थे.बांग्लादेश की नेता शेख हसीना का सैन्य विमान उनके देश में उथल-पुथल के बीच दिल्ली से लगे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. माना जाता है कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी.