कल अमित शाह की होगी पिछड़ा -अतिपिछड़ा महासम्मेलन, जुटेंगे लाखों लोग, तैयारियों का जायजा लेने पालीगंज पहुंचे सम्राट चौधरी
PATNA : कल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पिछडो और अति पिछडो महा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण करने पहुचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कल के पिछड़ों और अति पिछड़ों के महासम्मेलन में लाखों लोग जुटेंगे . उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीने पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए 2014से लेकर 24 तक जितना काम किया हैं वो किसी ने भी अब तक नहीं किया हैं। वो एक एक करके सभी उपलब्धियों को आम जनता को कल रैली के माध्यम से अमित शाह बताएँगे.
इससे पहले पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित क़ृषि फॉर्म के मैदान में आयोजित होने वाले पिछड़े अति पिछड़े महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसको केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्बोधित करेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पर आज शाम पहुंच कर चल रहे तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल निरिक्षण करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से गहन विचार विमर्श करते हुए एक एक चीजों को विस्तार से चर्चा किया साथ ही उन्होंने जरुरी दिशा निर्देश दिया.
उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों से की मुख्यमंत्री नितीश कुमार की साथ आने से कितना फायदा होगा NDA गटबंधन को इस सवाल का जबाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं, एक करोड़ 80 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज के साथ 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की व्यवस्था मोदी और नितीश की सरकार ने किया, इस अवसर गठबंधन की कितनी सीटे होगी इस सवाल को उन्होंने टालते हुए कहा की जल्द ही इसकी सुचना आपलोगो को दे दिया जायेगा.
इस अवसर पर भाजपा के पिछड़ा अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद के लक्ष्मण, क्षत्रिय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेंद्र धारी सिंह,क्षेत्रीय प्रदेश सह प्रभारी अंचल कुमार पटेल, समेत बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पटना से अमलेश कुमार की रिपोर्ट