Breaking_ सोना व्यापारी से लूट मामले के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी तक नहीं बरामद हो सका है गोल्ड
पटना-राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सिटी ऑफ हर्ट से सोना व्यापारी से लूट मामले में अपराधी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बीते 7 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए सोना व्यापारी से 3 करोड़ के सोना लूट मामले में घटना में शामिल एक अपराधकर्मी ने पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
प्रतीक उर्फ बंटी नाम के अपराधी ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है. घटना में लूट गए सोने को कोतवाली थाने की पुलिस ने बरामद नहीं कर सकी है.
घटना का विरोध करने पर सोना कारोबारी के पुत्र को अपराधियों ने गोलीमार घायल किया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
रिपोर्ट- अनिल कुमार