बिहार से एक और आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए हुई रवाना, बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, लालू यादव को लेकर कही बड़ी बात

PATNA: बिहार से प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के खुलते ही जय प्लेटफॉर्म पर जय श्री राम और जय सिया राम के नारे गूंजने लगे। दरअसल, बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने  अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन हेतु श्रद्धालु से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। करीब 1500 भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।

इस दौरान भाजपी मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने लालू यादव के बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हिंदू नहीं है तो लालू यादव ही बताएं की हिंदू कौन है। दरअसल, बीते दिन लालू यादव ने कहा था कि, 'मोदी कोई चीज है क्या है। ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। कहते हैं कि लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आपकी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में दाल-बाढ़ी छिलवाता है। आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलावाया? राम-रहीम के बंदों में, देश में नफरत फैला रहे हैं।" 

वहीं ऋतुरात सिन्हा ने कहा है, बिहार से अनेकों ट्रेन अयोध्या गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में करोड़ लोग रामलला के दर्शन करने जाएंगे। आज फतूहा बख्तियारपुर से ट्रेन रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है। इसको चुनाव से जोड़ कर नहीं देख रहा हूं। चुनाव आते-जाते रहेंगे। रामलला देश के हिंदूओं के लिए गर्व का स्थान सदा बना रहेगा।