राजधानी पटना में एक और हत्या, घर से बुलाकर ले गए और युवक को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला

PATNACITY : राजधानी पटना में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके है।इन्हें कानून का कोई भी डर नही है।घटना आज सुबह की है जब राजीव कुमार नामक एक शख्स की हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी है।

मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां आज सुबह राजीव कुमार नामक युवक को उसके गांव के ही कुछ लोग फोन करके बुलाकर ले गए और फिर उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की , वहीं सूचना मिलते ही राजीव का भाई उसे बचाने के लिए पहुंचा। जिसके बाद घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में पुलिस अपराधियो की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया गया कि हत्या का मामला उधार के पैसे मांगने को लेकर हुई है परिजन बताते है कि राजीव के एक और भाई की  भी हत्या पूर्व में  कर दी गयी थी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है। किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

REPORT : RAJNISH