BIHAR CRIME: बिहार के इस नटवरलाल ने मुंबई में किया 30 लाख का फ्रॉड, दो राज्यों की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे हुई गिरफ्तारी

MUZAFFARPUR: नटवरलाल- यदि किसी शख्स को इस शब्द से संबोधित किया जाए, तो लोग एकबारगी उसकी तरफ देखते हैं और सोचते हैं कि यह कितना बड़ा ठग होगा। जिस व्यक्ति को नटवरलाल का तमगा मिला है, वह भी बिहार का ही है, और अब मुजफ्फरपुर में दो राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक और नटवरलाल को दबोचने में सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई में मुंबई पुलिस और बिहार की मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस शामिल रही। जिले के फतेहाबाद से शमशाद नामक युवक को मुंबई पुलिस अपने साथ उठाकर ले गई। मुंबई पुलिस का आरोप है शमशाद ने वहां 30,00,000 रुपयों की ठगी की है, जिसके बाद वह कई महीनों से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद 30 लाख में से 16 लाख रुपए शमशाद के आवास से बरामद भी किए गए, जो कैश में उपलब्ध थे।

मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के फतेहाबाद से स्थानीय पुलिस की मदद से मुम्बई पुलिस ने मो शमशाद को उसके घर से गिरफ्तार किया और बताया कि मुम्बई से 30 लाख कैश की एक फ्रॉड मामले में पिछले कई महीनों से आरोपी फरार चल रहा था । मुंबई की पुलिस के इंस्पेक्टर वैभव कदम ने शमशाद को विभिन्न प्रकार से ठगी करने वाला आरोपी बताया। मुंबई में शमशाद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। इसी मामले में गिरफ्तारी भी हुई है। यह आरोपी से लोगों रेडीमेड कपड़ों के नाम पर एवं अन्य तरीके से मुंबई में ठगी करता था। व्यापारियों और लोगों को सही माल दिखाकर गलत और खराब चीजें सौंप देता था.