Bihar News : देर रात घर लौट रहे लोजपा महासचिव को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Ara. (Bihar News) : बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आई है, जहां अपराधियों ने लोजपा के महासचिव को गोली मार दी है। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार देर रात लोजपा के महासचिव प्रेमचंद यादव जगदीशपुर के इसाढ़ी बाजार से अपने घर कुसमा गांव जा रहे थे। तभी जगदीशपुर थाना के इसाड़ी बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें शहर के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हमले की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
खबर अपडेट की जा रही है