BIHAR MLC ELECTION : गया स्नातक और शिक्षक कोटे की सीट पर बीजेपी ने किया कब्ज़ा, अवधेश नारायण सिंह और जीवन कुमार हुए विजयी

GAYA : बिहार विधान परिषद के लिए गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह चुनाव जीत गए है। बता दें की यहाँ एमएलसी स्नातक मतगणना का कुल 9 राउंड में गिनती होना था। जिसमें सभी राउंड पूर्ण हो गए हैं। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय वरीयता का तीसरा चक्र समाप्ति के बाद  अवधेश नारायण सिंह को 22112 मत जबकि पुनीत कुमार सिंह को 21929 मत प्राप्त हुए थे।  


वहीँ द्वितीय वरीयता का पंचमा (5वा) चक्र समाप्ति के बाद  अवधेश नारायण सिंह को 22231 मत जबकि पुनीत कुमार सिंह को 22086 मत गिनती मिले। अंतिम गिनती होने के बाद अवधेश नारायण सिंह विजयी घोषित किये गए हैं।

इसके पहले गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार जीवन कुमार विजयी घोषित किये गए हैं। शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र संख्या 02 गया के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के जीवन कुमार, संजीव श्याम सिंह महागठबंधन प्रत्याशी, डॉक्टर दिनेश सिन्हा, देववंश सिंह समेत अन्य थे।. गुरुवार के अपराहन में बंडल बांधे जाने के बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ।. 

सबसे पहले शिक्षक विधान परिषद के प्रथम वरीयता के मतों की गिनती की गई। हालांकि जीत-हार के फैसले के लिए द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती करनी पड़ी। जिसमें भाजपा प्रत्याशी जीवन कुमार ने जीत दर्ज की। इस तरह गया स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटें भाजपा की झोली में गयी है।