गोबिंदगंज के भाजपा विधायक ने 1101 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, कहा लगेगा नि:शुल्क नमो चाय का स्टॉल

गोबिंदगंज के भाजपा विधायक ने 1101 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, कहा लगेगा नि:शुल्क नमो चाय का स्टॉल

MOTIHARI : जिला में लोक आस्था के महापर्व को लेकर चारो तरफ भक्तिमय माहौल है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी छठ घाट की साफ सफाई व तैयारी की अंतिम रूप देने में जुटे है। वही जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व प्रशासन जरूरतमंद छठ व्रतियों के सहयोग में बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे है। 

इसी कड़ी में गोबिंदगंज भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी द्वारा 1101 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण कर छठ पूजा का मंगलकामना किया गया। वही विधायक ने गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश छठ घाटो पर नि:शुल्क नमो चाय का स्टॉल लगाने की बात कही गयी।

गोबिंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी ने जरूरतमंद व असहाय 1101 छठ व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल,आदी व फल सहित झोला वितरण किया। वही छठ व्रतियों सहित गोबिंदगंज विधानसभा व देश के मंगल कामना किया गया। विधायक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कि भाति इस बार भी छठ पर्व के खरना के दिन जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व वस्त्र का वितरण किया गया। 

वही असहाय छठ व्रतियों को आर्थिक सहयोग किया गया।  सामान वितरण के बाद छठ व्रतियों द्वारा विधायक की मंगल कामना किया गया।  वही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ से संध्या व सुबह छठ घाट पर चाय स्टॉल लगाकर नि:शुल्क चाय छठ व्रतियों व उपस्थित लोगों को पिलाने की बात कही गयी। मौके पर भाजपा के वरीय नेता अनिल राय, विवेकानंद पण्डेय,संजय पण्डेय,राकेश पण्डेय,जयप्रकाश मिश्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे।  

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट